इस लेख में (In this Guide)
Ganna Parchi (गन्ना पर्ची) और इसका महत्व
गन्ना पर्ची (Sugarcane Supply Ticket) वह डिजिटल दस्तावेज है जो चीनी मिल द्वारा किसान को यह बताने के लिए जारी किया जाता है कि उसे अपनी फसल कब ले जानी है। यह पर्ची 'Satta Calendar' के आधार पर जारी होती है।
पहले गन्ने की पर्ची डाक द्वारा आती थी, जिसमें अक्सर देरी होती थी। लेकिन Enterprise ERP (caneup.in) सिस्टम लागू होने के बाद, अब पर्ची जारी होते ही किसान के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आ जाता है।
Ganna Parchi Online कैसे देखें और डाउनलोड करें?
अगर आपको SMS नहीं मिला या मोबाइल खो गया है, तो चिंता न करें। आप घर बैठे इन स्टेप्स से अपनी पर्ची देख सकते हैं:
CaneUp पोर्टल पर पर्ची देखने की प्रक्रिया
CaneUp पोर्टल पर जाएं
अपने ब्राउज़र में आधिकारिक वेबसाइट caneup.in खोलें। यह उत्तर प्रदेश गन्ना विभाग की एकमात्र आधिकारिक साइट है।
'आंकड़े देखें' चुनें
वेबसाइट के होमपेज पर एक नीला बटन होगा "किसान भाई अपने आंकड़े देखने के लिए नीचे क्लिक करें"। इस पर टैप करें।
Data Selection (विवरण भरें)
सुरक्षा कोड (Captcha) भरने के बाद, एक फॉर्म खुलेगा। इसमें अपना जिला (District), फैक्ट्री (Factory), गाँव (Village) और किसान का नाम (Grower) चुनें।
Supply Ticket टैब देखें
लॉगिन होते ही स्क्रीन पर कई टैब दिखेंगे (जैसे Survey Data, Calendar, etc.)। इनमें से "Supply Ticket" पर क्लिक करें। यहाँ आपकी जारी हुई सभी पर्चियां (Issued Tickets) दिखाई देंगी। आप पर्ची नंबर नोट कर सकते हैं।
आम समस्याएं और समाधान (Troubleshooting)
1. पर्ची कट गई पर SMS नहीं आया
कई बार नेटवर्क जाम या DND एक्टिवेट होने के कारण SMS नहीं आता। ऐसे में:
- पोर्टल पर जाकर पर्ची नंबर (Ticket No) नोट कर लें।
- तौल लिपिक (Weighing Clerk) को अपनी आईडी और पर्ची नंबर बताएं, तौल हो जाएगा।
- E-Ganna ऐप पर नोटिफिकेशन चेक करें।
2. 'Parchi Expired' दिखा रहा है
हर पर्ची की एक वैलिडिटी होती है। अगर आप समय पर गन्ना नहीं ले गए, तो पर्ची एक्सपायर हो जाती है। इसके लिए आपको तुरंत H. Cane (Revalidation) के लिए समिति में आवेदन करना होगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Ans: Agar SMS nahi aya par calendar mein parchi kat gayi hai, to aap seedhe samiti sachiv se sampark karein ya online print nikal lein.
Ans: Parchi ka wazan aapke sadhan par nirbhar karta hai. Tractor-trolley ke liye 30-45 quintal aur bailgadi ke liye 18 quintal.