इस लेख में (Table of Contents)
E-Ganna App क्या है?
E-Ganna (ई-गन्ना) उत्तर प्रदेश गन्ना विभाग द्वारा लॉन्च किया गया एक मोबाइल एप्लिकेशन है। इसका मुख्य उद्देश्य गन्ना माफिया को खत्म करना और किसानों को पारदर्शिता प्रदान करना है।
E-Ganna App Download कैसे करें? (Step-by-Step)
ऐप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
Google Play Store पर E-Ganna App का पेज
चरण 1: Google Play Store पर जाएं
सही ऐप डाउनलोड करना जरुरी है क्योंकि प्ले स्टोर पर कई फर्जी ऐप भी हैं।
Play Store खोलें
अपने एंड्राइड फ़ोन में Google Play Store खोलें और सर्च बार में "E-Ganna" टाइप करें।
Official App पहचानें
सुनिश्चित करें कि ऐप के निर्माता का नाम "Cane Commissioner UP" या एन.आई.सी (NIC) है। लोगो में हरे गन्ने का चिन्ह होगा।
Install बटन दबाएं
हरे रंग के 'Install' बटन पर क्लिक करें। ऐप का साइज लगभग 10-15 MB है।
App पर किसान को रजिस्टर कैसे करें?
- ऐप खोलें और "Register New Farmer" पर क्लिक करें।
- अपना जिला (District) चुनें।
- अपनी चीनी मिल (Factory) का नाम चुनें।
- अपना गाँव (Village) कोड या नाम चुनें।
- अपना उत्पादक (Grower) कोड या नाम चुनें।
जानकारी सही होने पर आपका नाम और विवरण दिखाई देगा। "Confirm" पर क्लिक करें। अब आपका डाटा ऐप में सेव हो जाएगा।
आम समस्याएं और समाधान
Server Error / Loading Issues
जब एक साथ लाखों किसान ऐप खोलते हैं तो सर्वर धीमा हो जाता है। कृपया रात में या सुबह जल्दी चेक करें।
Code Not Found
अगर आपका कोड नहीं मिल रहा, तो पोर्टल पर "Search by Name" का उपयोग करके सही कोड पता करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Ans: Yah app 'Ganna Vibhag, Uttar Pradesh' dwara banaya gaya hai taaki kisan seedhe mobile par parrchi dekh sakein.
Ans: Agar aapka naam ya code galat hai to mismatch dikhayega. Kripya apni society passbook se sahi code dalein.
Ans: Filhal yah app keval Android users ke liye Google Play Store par uplabdh hai.