GANNAUP
23 अक्टूबर की किसान पंचायत की तैयारी के लिए पहुंचे किसान नेताओं को डालीबाग का गेट बंद मिला — उसके बाद क्या हुआ, अंदर जानिए।
फोटो: GannaUP
GANNAUP
भाकियू ने शुक्रवार 23 अक्टूबर को किसान पंचायत बुलाई थी। गुरुवार शाम बैठक की तैयारी का सामान अंदर नहीं जाने दिया गया, तो राकेश टिकैत ने गेट नंबर 1 पर ही धरना शुरू कर दिया।
फोटो: GannaUP
GANNAUP
टिकैत ने पीटीआई से कहा — अंदर बैठक की इजाजत न मिली तो गेट के बाहर ही बैठक होगी। करीब 3 घंटे के धरने और नारेबाजी के बाद गेट खोल दिया गया।
फोटो: GannaUP
GANNAUP
टिकैत का दावा — धान किसानों को अपेक्षित कीमत से करीब 1,000 रुपये प्रति क्विंटल कम मिल रहा है; अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा 2013 की सर्किल दरों से तय करने पर भी आपत्ति।
फोटो: GannaUP
GANNAUP
"भाकियू अनुमति नहीं लेती, सूचना देती है" — टिकैत ने सभी विभागों को सूचना भेजी है। किसान नेता हरिनाम वर्मा बोले, पंचायत आज तय स्थान पर ही होगी। गन्ने की हर बड़ी खबर GannaUP पर पढ़ें।
फोटो: GannaUP