GANNAUP

28 अक्टूबर से देवबंद में पेराई, बाकी 7 मिलें कब चलेंगी?

जिले की 8 मिलों में से अक्टूबर में सिर्फ एक मिल खुलेगी। आपके इलाके की मिल का नंबर कब आएगा? सूची आगे।

फोटो: GannaUP

GANNAUP

1 नवंबर: तीन मिलें एक साथ खुलेंगी

सहकारी क्षेत्र की नानौता और सरसावा मिलें एक नवंबर से पेराई शुरू करेंगी। उसी दिन उत्तम ग्रुप की शेरमऊ मिल भी चलेगी। गांगनौली की बजाज मिल दो नवंबर से पेराई करेगी।

फोटो: GannaUP

GANNAUP

8 नवंबर बिडवी, 15 नवंबर गागलहेड़ी

वेव ग्रुप की बिडवी मिल आठ नवंबर और दया शुगर मिल गागलहेड़ी 15 नवंबर से चलेगी। टोडरपुर मिल पिछले साल से बंद पड़ी है, इसलिए जिले की 8 में से 7 मिलें ही इस सत्र में गन्ना लेंगी।

फोटो: GannaUP

GANNAUP

मिलें खुलेंगी, पर नए भाव की घोषणा अभी बाकी

किसान संगठनों की मांग है कि मिलों के चलने के साथ ही सरकार नए सत्र का गन्ना भाव घोषित करे और पिछले सत्र का बकाया भुगतान भी जल्द कराए।

फोटो: GannaUP

GANNAUP

पेराई से पहले ये काम जरूर कर लें

ई-गन्ना ऐप पर अपना सट्टा और पर्ची-कैलेंडर जांच लें, क्रय केंद्र का समय पता कर लें। गन्ने की और खबरों के लिए GannaUP पर बने रहें।

फोटो: GannaUP

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

और स्टोरीज़ देखें