GANNAUP
कटाई हो गई तो काम खत्म नहीं हुआ। पेड़ी की देखभाल में चूक 25 से 30% उपज खा जाती है, और यूपी में पेड़ी का रकबा करीब 50% है। ये 5 काम जान लें।
फोटो: GannaUP
GANNAUP
फुटाव तभी अच्छा होगा जब कटाई ज़मीन की सतह से मिलाकर हो। कटाई के बाद खेत की पत्तियाँ हटाकर तुरंत सिंचाई कर दें, देर से निकले कल्ले कमज़ोर पड़ते हैं।
फोटो: GannaUP
GANNAUP
जहाँ पंक्ति में 3 फीट से ज़्यादा जगह खाली है, वहाँ उसी किस्म के अंकुरित बीज या सीडलिंग लगाएँ। सीडलिंग के लिए अपने गन्ना पर्यवेक्षक से संपर्क करें, खाली पट्टी सीधे उपज घटाती है।
फोटो: GannaUP
GANNAUP
खेत साफ करने के बाद प्रति एकड़ 5 टन गोबर की खाद दें। नाइट्रोजन तीन किस्तों में डालें, पहली किस्त कटाई के बाद और बाकी दो-दो महीने के अंतराल पर। ज़िंक की कमी हो तो 10 किलो ज़िंक सल्फेट प्रति एकड़।
फोटो: GannaUP
GANNAUP
लाल सड़न, उकठा या कंडुवा लगे खेत में पेड़ी न लें, वहाँ ठूंठ की छँटाई के लिए गन्ना समिति से आरएमडी यंत्र मिलता है। पेड़ी प्रबंधन पर गन्ना विकास योजना में 50% या अधिकतम ₹150 प्रति हेक्टेयर सहायता भी है। GannaUP पर और जानकारी।
फोटो: GannaUP