GANNAUP

2 से 20 नवंबर: आपकी मिल कब चलेगी? तारीखें देखें

धामपुर से बलरामपुर तक मिलों का पहिया घूमने लगा है। अंदर मिलों की तारीख, केंद्र और तैयारी है, अपनी मिल वाली स्लाइड जरूर देखें।

फोटो: GannaUP

GANNAUP

धामपुर: 2 नवंबर से तौल शुरू

बिजनौर की धामपुर मिल ने पहले दो दिन के लिए 62,000 क्विंटल का इंडेंट जारी किया है, 2 नवंबर को 30 हजार और 3 नवंबर को 32 हजार क्विंटल तौल होगी। पेराई की प्रस्तावित तारीख 6 नवंबर है।

फोटो: GannaUP

GANNAUP

हरदोई: 3 नवंबर से पहिया घूमेगा

हरियावां मिल 3 नवंबर से, बघौली 5 नवंबर से और लोनी-रूपापुर 17 नवंबर से चलेंगी। जिले में 215 क्रय केंद्रों पर 1,09,032 हेक्टेयर गन्ने की खरीद होगी।

फोटो: GannaUP

GANNAUP

बलरामपुर: 10 और 20 नवंबर की दो तारीखें

बलरामपुर और तुलसीपुर मिलें 10 नवंबर से चलेंगी, इटई मैदा मिल 20 नवंबर से। जिले में 204 क्रय केंद्र तैयार हो रहे हैं, ताकि किसान को गन्ना बेचने के लिए दूर न भटकना पड़े।

फोटो: GannaUP

GANNAUP

पर्ची वाली तारीख ही पक्की मानें

मिलों की ये तारीखें संभावित हैं, इसलिए अपने केंद्र की पर्ची पर लिखी तौल तिथि ही अंतिम समझें। कटा गन्ना खेत में ज्यादा दिन न रखें, वजन घटता है। GannaUP par aur jankari।

फोटो: GannaUP

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

और स्टोरीज़ देखें