GANNAUP
बेल्जियम से चली ये मशीन अब लखीमपुर खीरी के कुंभी में गन्ने से प्लास्टिक बनाएगी — कैसे? आगे की स्लाइड्स में पूरी कहानी।
फोटो: GannaUP
GANNAUP
समुद्र के रास्ते ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पहुंची मशीन को 260 पहियों वाले ट्रेलर पर लादा गया, फिर 4 राज्यों और उत्तर प्रदेश के 7 जिलों से होते हुए कुंभी लाया गया।
फोटो: GannaUP
GANNAUP
संकरी सड़कें, ऊपर से गुजरते बिजली के तार और पुलों की कम ऊंचाई ने रफ्तार रोक रखी; मुंबई की कंपनी के करीब 35 प्रशिक्षित कर्मी हर कदम साथ चले।
फोटो: GannaUP
GANNAUP
ये साइक्लाइजेशन रिएक्टर ही वो इकाई है जो गन्ने से बनी चीनी को लैक्टिक एसिड और फिर PLA बायोप्लास्टिक में बदलेगी। कुंभी इकाई के मुख्य महाप्रबंधक सुनील कुमार यादव के मुताबिक कंपनी 6 महीने से इसका इंतजार कर रही थी।
फोटो: GannaUP
GANNAUP
एक ही परिसर में गन्ना पिसेगा, चीनी बनेगी और उसी से कप-प्लेट, पैकेजिंग, कपड़ा और 3डी प्रिंटिंग तक का सामान बनेगा। सालाना 80,000 टन PLA की क्षमता प्रस्तावित है; गन्ना मूल्य SAP से ही तय होगा, 2026-27 के SAP की घोषणा अभी बाकी है। गन्ने की हर नई खबर GannaUP पर पाएं।
फोटो: GannaUP