GANNAUP
कौन-कौन पाएगा, शर्त क्या है और गन्ना किसानों के लिए इसमें क्या खास है? अगले 4 स्लाइड में पूरा हिसाब।
फोटो: GannaUP
GANNAUP
योगी कैबिनेट ने योजना को हरी झंडी दी। छोटे-सीमांत किसानों को 3 से 15 साल के लिए 6 लाख रुपये तक का दीर्घकालीन ऋण मिलेगा। 5 साल में करीब 5 लाख किसानों तक पहुंचने का लक्ष्य।
फोटो: GannaUP
GANNAUP
बैंक से ऋण पर सामान्यतः 11 से 11.50% ब्याज लगता है। सरकार 5% ब्याज अनुदान देगी, तभी प्रभावी दर 6% बनेगी। अनुदान उन्हीं को मिलेगा जो किस्त तय तारीख तक भरेंगे।
फोटो: GannaUP
GANNAUP
ट्यूबवेल बोरिंग, समरसेबल पंप, पाइपलाइन, ड्रिप सिंचाई और ट्रैक्टर जैसे एकमुश्त बड़े निवेश के काम में रकम लगेगी। वितरण यूपी सहकारी ग्राम्य विकास बैंक की शाखाओं से होगा।
फोटो: GannaUP
GANNAUP
आधार कार्ड, खतौनी और निवास प्रमाण जैसे कागजात तैयार रखें। नजदीकी सहकारी ग्राम्य विकास बैंक शाखा से फॉर्म मिलेगा। ऐसी योजनाओं के अपडेट के लिए GannaUP देखते रहें।
फोटो: GannaUP