GANNAUP

₹159.5 करोड़ अटका — 12 अक्टूबर को बहेड़ी में महाधरना

बरेली के गन्ना किसानों का दो सत्र का पैसा केसर मिल पर फंसा है। 12 अक्टूबर को क्या होगा? अगले स्लाइड में पूरा हिसाब।

फोटो: GannaUP

GANNAUP

दो सत्रों का हिसाब: 141.96 + 17.55 करोड़

मिल पर पिछले सत्र का ₹141.96 करोड़ और इस सत्र का ₹17.55 करोड़ बकाया है। गन्ना लिया, चीनी बेच दी, किसानों को भुगतान नहीं किया।

फोटो: GannaUP

GANNAUP

नीलामी में उलझा बकाया वसूली का रास्ता

मिल की 11.447 हेक्टेयर जमीन ₹28.05 करोड़ में नीलाम हुई, बोर्ड ने कम कीमत पर ऐतराज जताया। नीलामी स्थगित है, खरीदार के चेक का कोई पता नहीं।

फोटो: GannaUP

GANNAUP

एक महीने से डिस्टलरी गेट पर धरना

भाकियू (भानु) का अनिश्चितकालीन धरना 1 सितंबर से जारी है — बारिश भी किसानों को नहीं हिला पाई। 3 अक्टूबर को समाधान दिवस पर एसडीएम दफ्तर में हंगामा हुआ।

फोटो: GannaUP

GANNAUP

12 अक्टूबर: किसानों की नजर DM पर

भाकियू टिकैत ने 12 अक्टूबर को तहसील परिसर बहेड़ी में महाधरने का ऐलान किया है। मांग है कि डीएम बरेली और जिला गन्ना अधिकारी खुद आकर ठोस समयसीमा दें।

फोटो: GannaUP

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

और स्टोरीज़ देखें