GANNAUP
ट्रॉली कांटे पर चढ़ने से पहले ये 5 बातें देख लें, वरना नुकसान सीधा आपकी जेब से जाएगा।
फोटो: GannaUP
GANNAUP
भरी ट्रॉली के वजन में से खाली ट्रॉली का वजन घटाकर ही गन्ने का असली वजन निकलता है। खाली वजन रसीद पर दर्ज है या नहीं, पहले ही देख लें।
फोटो: GannaUP
GANNAUP
तौल से पहले डिजिटल डिस्प्ले पर 0.00 दिखना चाहिए। पुरानी रीडिंग या झुका हुआ कांटा दिखे तो तौल रुकवाकर पहले उसे ठीक कराएं।
फोटो: GannaUP
GANNAUP
रसीद पर तारीख, केंद्र का नाम, ट्रॉली नंबर और वजन साफ लिखा हो। मोबाइल से फोटो ले लें, यही कागज बाद में भुगतान के काम आता है।
फोटो: GannaUP
GANNAUP
वजन कम लगे तो केंद्र प्रभारी से तुरंत कहें और टोल-फ्री 1800-121-3203 पर शिकायत दर्ज कराएं। नियमानुसार भुगतान 14 दिन के भीतर होना चाहिए। GannaUP पर और जानकारी।
फोटो: GannaUP