GANNAUP
उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद की नई किस्मों का मिनी सीड किट घर बैठे बुक होगा। लेकिन एक किसान को मिलेगा सिर्फ एक किट — पूरी प्रक्रिया जानिए।
फोटो: GannaUP
GANNAUP
9 अक्टूबर सुबह 10 बजे पोर्टल खुलते ही अपना किसान कोड डालकर बुकिंग करें। ₹200 का भुगतान UPI या कार्ड से ऑनलाइन ही होगा — ऑफलाइन बुकिंग स्वीकार नहीं की जाएगी।
फोटो: GannaUP
GANNAUP
सितंबर 2026 में यूपी में खेती के लिए अवमुक्त हुई इस किस्म से रोग-कीटों के खिलाफ मजबूती और बेहतर चीनी प्रतिशत की उम्मीद है। परिषद के निदेशक अभिषेक आनंद ने भरोसा जताया है।
फोटो: GannaUP
GANNAUP
को.शा. 23232 के दो लाख और को.शा. 19231 के एक लाख सिंगल बड बांटे जाएंगे। एक किसान अपने किसान कोड से सिर्फ एक बार बुकिंग कर पाएगा — इसलिए समय से तैयार रहें।
फोटो: GannaUP
GANNAUP
बुकिंग के बाद मोबाइल पर 4 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर आएगा और बीज वितरण की तारीख SMS से बताई जाएगी। किट लेते समय आधार कार्ड की मूल प्रति और किसान की खुद उपस्थिति जरूरी। छूट गए तो फरवरी में दूसरा मौका मिलेगा। GannaUP पर गन्ना भुगतान और पर्ची की ताजा जानकारी पाएं।
फोटो: GannaUP