GANNAUP
9 अक्टूबर के DGFT नोटिस के पीछे पूरी कहानी — और इससे आपके गन्ने की कीमत पर क्या असर पड़ेगा? आगे देखिए।
फोटो: GannaUP
GANNAUP
पब्लिक नोटिस 32/2026-27 के तहत यूरोपीय संघ को 5,841 टन चीनी निर्यात की अनुमति मिली है। यह कोटा अक्टूबर 2026 से सितंबर 2027 तक के लिए है।
फोटो: GannaUP
GANNAUP
इस व्यवस्था में तय मात्रा तक यूरोप में चीनी कम आयात शुल्क पर जाती है। इस कोटे का संचालन नई दिल्ली स्थित APEDA करेगा।
फोटो: GannaUP
GANNAUP
खुला चीनी निर्यात अभी भी 'प्रतिबंधित' है — रोक 30 सितंबर 2026 तक लागू है। छूट सिर्फ TRQ, एडवांस ऑथराइजेशन और सरकारी सौदों वाले निर्यात को मिली है।
फोटो: GannaUP
GANNAUP
5,841 टन देश की एक दिन की खपत से भी कम है। गन्ना भाव FRP ₹365/क्विंटल (2026-27) और राज्य SAP से तय होता है। पर बाज़ार टाइट है — नया सत्र सिर्फ 37.5 लाख टन स्टॉक के साथ शुरू हुआ। भुगतान की खबरों पर नज़र रखिए — GannaUP par aur jankari।
फोटो: GannaUP