GANNAUP

दिवाली से पहले चीनी 65 ₹/किलो! उत्पादन 3.7 मिलियन टन घटा

कानपुर में भाव फिर 65 तक पहुंचा — चीनी महंगी हो रही है, तो क्या गन्ने का दाम भी बढ़ेगा? आगे पढ़िए।

फोटो: GannaUP

GANNAUP

उत्पादन अनुमान 34.3 से घटकर 30.6 मिलियन टन

लाल सड़न और टॉप बोरर की बीमारी, महाराष्ट्र-कर्नाटक-गुजरात के खेतों में जलभराव और गिरी हुई रिकवरी — तीनों ने मिलकर अनुमान करीब 11% घटा दिया।

फोटो: GannaUP

GANNAUP

डीलरों पर 1000 क्विंटल की स्टॉक सीमा

जमाखोरी रोकने के लिए सीमा 30 नवंबर तक लागू; 10 लाख टन कच्ची चीनी शुल्क-मुक्त आयात और मिलों को 15 अक्टूबर के आसपास पेराई शुरू करने की सलाह दी गई।

फोटो: GannaUP

GANNAUP

चीनी महंगी, पर गन्ने के दाम की मांग अभी जारी

केंद्र का FRP ₹365/क्विंटल 1 अक्टूबर से लागू; यूपी का नया SAP घोषित नहीं — किसान संगठन 600 ₹/क्विंटल मांग रहे हैं और चीनी का MSP 31 से बढ़ाकर 50 ₹/किलो करने की मांग भी उठी है।

फोटो: GannaUP

GANNAUP

कमी की चिंता नहीं, आंखें खुली रखें

अक्टूबर में 33-34 लाख टन चीनी उपलब्ध रहेगी, त्योहारी खपत 24-25 लाख टन — दाम ऊंचे रह सकते हैं, कमी नहीं होगी। अपनी पर्ची-कैलेंडर ई-गन्ना ऐप पर देखते रहें। GannaUP par aur jankari.

फोटो: GannaUP

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

और स्टोरीज़ देखें