GANNAUP

दया मिल पर बंदी का खतरा, 15 किमी पैदल मार्च!

100 गांवों का गन्ना जाएगा कहां? मिल बंद हुई तो पर्ची, भाड़ा और भुगतान — सब अटक जाएगा। आगे पढ़िए पूरी कहानी।

फोटो: GannaUP

GANNAUP

संकट की जड़: प्रस्ताव ही नहीं दिया

मिल प्रबंधन ने गन्ना सुरक्षण का प्रस्ताव विभाग को भेजा ही नहीं, मरम्मत की स्थिति भी स्पष्ट नहीं। गन्ना आयुक्त ने मिल का गन्ना क्षेत्र दूसरी मिलों को डायवर्ट कर दिया है।

फोटो: GannaUP

GANNAUP

22 अक्टूबर: गागलहेड़ी से कलक्ट्रेट तक मार्च

किसानों ने गागलहेड़ी के अग्रसेन चौक से सहारनपुर कलक्ट्रेट तक करीब 15 किलोमीटर पैदल मार्च निकाला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

फोटो: GannaUP

GANNAUP

लीज के दावे पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल

अरुण कुमार भाटी का दावा है कि मिल लीज पर ले ली है और 15 नवंबर से पेराई संभव है। लेकिन कर्मचारियों ने BKU पंचायत में बताया — न सामान आया, न मरम्मत का काम शुरू हुआ।

फोटो: GannaUP

GANNAUP

किसानों की चिंता: गन्ना जाएगा कहां?

दया मिल न चली तो गन्ना दूसरी मिलों तक पहुंचाना पड़ेगा — भाड़ा बढ़ेगा, पर्ची और भुगतान की अनिश्चितता बढ़ेगी। गन्ने की हर नई खबर सबसे पहले GannaUP पर पाएं।

फोटो: GannaUP

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

और स्टोरीज़ देखें