GANNAUP

बिलाई मिल पर ₹24 करोड़ बकाया, 20,000 किसानों का ऐलान

मिल को गन्ना देने से इनकार — 1000 किसान 50-50 क्विंटल लेकर कलक्ट्रेट पहुँचने की तैयारी में। पूरा मामला जानिए

फोटो: GannaUP

GANNAUP

31,753 किसानों का पैसा अटका है इस मिल पर

बिजनौर की बिलाई चीनी मिल को गन्ना देने वाले 31,753 किसान हैं, और उन्हीं का करीब 24 करोड़ रुपये अब तक नहीं मिला है

फोटो: GannaUP

GANNAUP

20,000 से ज़्यादा किसानों ने भरे शपथ पत्र

किसानों ने लिखित में कहा है कि वे बिलाई मिल को गन्ना नहीं देंगे। भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने प्रेसवार्ता में यह ऐलान किया

फोटो: GannaUP

GANNAUP

इंडेंट वाले दिन 1000 किसान, 50 हज़ार क्विंटल गन्ना

जिस दिन मिल इंडेंट जारी करेगी, 1000 किसान 50-50 क्विंटल गन्ना लेकर कलक्ट्रेट या डीएम आवास पहुँचेंगे। गांधीगिरी से पहले बैरियर पर ही गन्ना पलटकर लौट आएंगे, और 14 दिन बाद भुगतान भी डीएम से ही लेंगे

फोटो: GannaUP

GANNAUP

मांग साफ है: ₹500 प्रति क्विंटल भाव, समय पर भुगतान

संगठन ने गन्ने का दाम 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की है। अपनी गन्ना समिति से बकाया और पर्ची की स्थिति पूछते रहें। ऐसी ही काम की खबरों के लिए GannaUP पर आते रहिए

फोटो: GannaUP

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

और स्टोरीज़ देखें