GANNAUP

बरखेड़ा मिल पर ₹112 करोड़ बकाया, संपत्ति कुर्की शुरू

हाईकोर्ट ने रिपोर्ट मांगी, और पीलीभीत प्रशासन हरकत में आ गया। क्या इस बार बरखेड़ा के किसानों को पैसा मिलेगा? आगे पढ़ो।

फोटो: GannaUP

GANNAUP

₹112 करोड़ से ज्यादा अटका किसानों का पैसा

बजाज हिन्दुस्थान की बरखेड़ा मिल ने किसानों का गन्ना तो ले लिया, पर भुगतान महीनों से नहीं किया। शिकायतें करते-करते किसान थक गए, मामला राजनीतिक स्तर तक पहुंचा।

फोटो: GannaUP

GANNAUP

हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट, SDM ने दिए कुर्की के निर्देश

प्रकरण में हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन से भुगतान प्रक्रिया की अपडेट रिपोर्ट मांगी। बीसलपुर SDM नागेंद्र पांडेय ने राजस्व टीमों को मिल की अचल संपत्ति चिह्नित कर कुर्की शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।

फोटो: GannaUP

GANNAUP

भुगतान नहीं तो कुर्क संपत्ति नीलाम होगी

तय समय में बकाया नहीं जमा हुआ तो कुर्क संपत्तियों की नीलामी कर रकम वसूल कर किसानों को भुगतान कराया जाएगा। वैसे ये पहली बार नहीं — मई 2025 में भी गन्ना आयुक्त ने 12% ब्याज सहित करीब ₹134 करोड़ की RC जारी की थी।

फोटो: GannaUP

GANNAUP

अपनी पर्ची और भुगतान रिकॉर्ड संभाल कर रखो

कुर्की-नीलामी की प्रक्रिया में आपका भुगतान रिकॉर्ड ही सबसे बड़ा हथियार है। जिला गन्ना अधिकारी से बकाया की ताज़ा स्थिति पूछते रहें। गन्ने की हर बड़ी खबर, हर दिन GannaUP पर।

फोटो: GannaUP

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

और स्टोरीज़ देखें