GANNAUP

बरखेड़ा मिल कुर्की! किसानों का 112 करोड़ बकाया

भुगतान नहीं मिला तो अब मिल की संपत्ति कुर्क, आगे नीलामी की तैयारी। जानिए किसानों का पैसा कब मिलेगा।

फोटो: GannaUP

GANNAUP

112 करोड़ से ज्यादा बकाया, किसान चक्कर काटते रहे

पीलीभीत की बरखेड़ा चीनी मिल पर गन्ना किसानों का 112 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया बताया जा रहा है। लंबे समय से भुगतान न मिलने से किसान अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटते रहे।

फोटो: GannaUP

GANNAUP

तहसील प्रशासन ने मिल की अचल संपत्ति चिह्नित की

वसूली के लिए तहसील की राजस्व टीम ने मिल की अचल संपत्तियां चिह्नित कर कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीसलपुर एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने इसकी पुष्टि की है।

फोटो: GannaUP

GANNAUP

हाईकोर्ट ने रिपोर्ट मांगी, तब कार्रवाई तेज हुई

मामले में उच्च न्यायालय ने भी आख्या मांगी थी। लगातार शिकायतों और शासन के निर्देशों के बाद प्रशासन ने वसूली के कदम तेज कर दिए हैं।

फोटो: GannaUP

GANNAUP

पैसा नहीं जमा हुआ तो नीलामी से होगी वसूली

मिल प्रबंधन ने तय समय में बकाया नहीं जमा किया तो कुर्क संपत्ति की नीलामी कर रकम वसूली जाएगी। इससे किसानों का बकाया मिलने की उम्मीद जगी है। गन्ने की हर बड़ी खबर के लिए GannaUP पर जुड़े रहें।

फोटो: GannaUP

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

और स्टोरीज़ देखें