GANNAUP

आंधी-बारिश ने गन्ना गिराया

यूपी में 60 घंटों की बारिश और आंधी ने खेतों का गन्ना जमीन पर बिछा दिया। राहत आयुक्त के आंकड़े बता रहे हैं कि प्रदेश में 56 लोगों की जान गई, 107 पशु मरे और 1021 मकान क्षतिग्रस्त हुए।

फोटो: GannaUP

GANNAUP

कुछ जिलों में बारिश के रिकॉर्ड टूट गए

फर्रुखाबाद में सामान्य से 7385% ज़्यादा, कन्नौज में 5664% और शाहजहांपुर में 4408% अधिक बारिश दर्ज हुई। खेत तालाब बन गए और खड़ी फसल लेट गई।

फोटो: GannaUP

GANNAUP

अयोध्या में किसान का पूरा प्लॉट धराशायी

तारुन ब्लॉक के करनाईपुर गांव में किसान राज बहादुर वर्मा का पूरा गन्ना गिर गया। कई बार बांधने के बावजूद आंधी के आगे फसल नहीं टिक सकी।

फोटो: GannaUP

GANNAUP

देवरिया में ₹30,000 प्रति एकड़ की मांग

भाटपाररानी के छोटका गांव में किसान सभा की बैठक में संयुक्त सचिव साधुशरण ने तीन मांगें रखीं: ₹30,000 प्रति एकड़ मुआवजा, गांव-गांव संयुक्त सर्वे और फसल बीमा की क्षतिपूर्ति।

फोटो: GannaUP

GANNAUP

अभी ये काम तुरंत करें

खेत से पानी निकालें, नमी कम होते ही गिरा गन्ना बांधकर खड़ा करें। बीमा धारक टोल फ्री 14447 पर क्लेम दर्ज करें, फोटो-वीडियो संभालें। 1 अक्टूबर से मौसम सूखा रहेगा। पर्ची और भुगतान की ताज़ा जानकारी GannaUP पर पाएं।

फोटो: GannaUP

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

और स्टोरीज़ देखें