GANNAUP
नवाबगंज की ओसवाल मिल में ताला लग गया, गेट पर नीलामी का नोटिस चस्पा — सवाल ये कि किसानों का रुका पैसा आखिर कब मिलेगा?
फोटो: GannaUP
GANNAUP
एसडीएम सचिन यादव और जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व-गन्ना विभाग की टीम औरंगाबाद गांव पहुंची; कर्मचारियों को बाहर निकालकर नियम से मिल सील कर दी गई।
फोटो: GannaUP
GANNAUP
2024-25 में मिल ने करीब 39.45 करोड़ का गन्ना खरीदा, भुगतान जीरो; ब्याज जुड़कर किसानों का कुल बकाया लगभग 74 करोड़ पहुंच गया। इसके पहले रिकवरी सर्टिफिकेट भी जारी हो चुका था।
फोटो: GannaUP
GANNAUP
दो हफ्ते पहले पुणे की तीन सदस्यीय तकनीकी टीम ने मिल की संपत्तियों का मूल्यांकन किया — कीमत करीब 180 करोड़ आंकी गई; 22 अक्टूबर को नीलामी का नोटिस गेट पर चस्पा है।
फोटो: GannaUP
GANNAUP
नीलामी की रकम से सबसे पहले किसानों का बकाया चुकाया जाएगा — बैंक KYC और मोबाइल नंबर अभी अपडेट रखिए; शिकायत हो तो टोल-फ्री 1800-121-3203 पर कॉल करें। GannaUP पर और जानकारी।
फोटो: GannaUP