गन्ना सर्वे 2026-27: ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें

गन्ना सर्वे फॉर्म ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया — सट्टा, क्षेत्रफल और पर्ची के लिए सर्वे क्यों जरूरी है।

गन्ना सर्वे क्या है?

हर पेराई सत्र से पहले गन्ना विभाग आपके खेत का सर्वे करता है — कितने क्षेत्र में गन्ना बोया है, कौन सी किस्म है, पेड़ी है या नया बुवान। इसी सर्वे के आधार पर आपका सट्टा बनता है और पर्चियां जारी होती हैं।

सर्वे न हुआ तो क्या होगा?

बिना सर्वे के सट्टा नहीं बनेगा, और बिना सट्टे के पर्ची नहीं मिलेगी। इसलिए सर्वे समय पर करवाना सबसे जरूरी काम है।

ऑनलाइन सर्वे फॉर्म कैसे भरें?

  1. cane.up.gov.in पर जाएं
  2. “Farmer Survey Form” या “किसान सर्वे फॉर्म” विकल्प खोलें
  3. अपना जिला, तहसील और गांव चुनें
  4. नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर भरें
  5. गन्ने का क्षेत्रफल (एकड़/हेक्टेयर में), किस्म और बुवाई का प्रकार दर्ज करें
  6. फॉर्म जमा (Submit) करें और पावती संख्या नोट कर लें

सर्वे के समय ध्यान देने योग्य बातें

  • खेत की सही माप बताएं — कम-बेसी से सट्टे में दिक्कत होगी
  • पेड़ी गन्ने की जानकारी अलग से दें
  • सर्वे टीम आए तो खेत पर मौजूद रहें या परिवार का कोई सदस्य रखें
  • पावती/रसीद संभालकर रखें

सर्वे हो गया है या नहीं — कैसे जांचें?

eGanna App में अपना UGC कोड डालकर सट्टा विवरण देखें। अगर सट्टा दिख रहा है तो सर्वे पूरा हो चुका है।